RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा जागरूकता फैलाने की जरूरत है : प्रोग्राम आफिसर

पीरो/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।बी.एस.एस. कॉलेज, बचरी,भोजपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनंजय कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बंकटेश चौधरी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राहुल रंजन राय एवं आनंद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों अंकिता, पूजा, स्नेहा पांडे, सहना खातून, निशांत कुमार एवं ओम कुमार ने भी योग के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।

Related posts

बक्सर:डी.के. कॉलेज, डुमराँव में 54 छात्र-छात्राओं का NCC के लिए हुआ चयन।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे प्रखंड का औचक निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भाजपा और आजसू मिलकर लड़ेंगे चुनाव, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद सुदेश महतो का ऐलान।

rktvnews

शहरों और नगरवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य का रोडमेप तैयार करें:राष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment