RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:निरंतर प्रयास और नियमित अभ्यास से मिलती है सफलता : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।भोजपुर जिला शतरंज संघ से संबद्ध डीएनए बायोलॉजी क्लासेस, के.जी. रोड, आरा के सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शतरंज खिलाड़ियों के बीच एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसकाउद्घाटन भोजपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और नियमित अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। खिलाड़ियों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।पुरस्कार वितरण डॉ. एस. के. रुंगटा ने किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बुद्धि, धैर्य, एकाग्रता का उत्कृष्ट माध्यम है। इससे बच्चों और युवाओं में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा समस्याओं के समाधान की कला विकासित होता है।
स्वागत भाषण भोजपुर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ. मो. सैफ और संचालन वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन विजय जमुआर ने किया।विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

भोजपुर जिले में 4 दिनो तक बिजली रहेगी प्रभावित।

rktvnews

भोजपुर:शरत जैन स्मृति में बिहार राज्य अंडर 15 ओपन चैंपियनशिप 1 अक्टूबर से:डा के एन सिन्हा

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में सीबीसी की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय युवा दिवस व करियर निर्माण संबंधी विषय पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment