RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले अजय सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। सामाजिक सेवा एवं जन कल्याण हेतू समर्पित संस्था भारत प्लस फाउंडेशन के सीएमडी अजय सिंह ने बिलौटी गाँव मे स्व भरत तिवारी के आवास पर पहुँच कर उनके माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुःख की घड़ी मे अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज मे बदलाव की चाह रखने वालों के संकल्प और साहस को भुलाया नहीं जा सकता। भरत तिवारी ने अपने विचारों और संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए जो साहस और दृढ़ता दिखाई, वह सदैव स्मरणीय रहेगी। किसी भी विचार से सहमति या असहमति हो सकती है, लेकिन समाज मे परिवर्तन का सपना देखने और उसके लिए खड़े होने वाले लोगों के जज़्बे को इतिहास हमेशा याद रखता है।

स्व भरत तिवारी के पिता एवं माता को ढाढ़स बंधाते अजय सिंह

अजय सिंह ने कहा कि हमारा देश भारत एक लोकतांत्रिक एवं स्वतंत्र राष्ट्र है जहाँ परिवर्तन का मार्ग संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण होना चाहिए। फिर भी समाज मे बदलाव की चाह रखने वालों के संकल्प और साहस को बुलाया नहीं जा सकता। अजय सिंह ने भारत प्लस फाउंडेशन की ओर से परिवार को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर आर्थिक सहायता, परिवार के एक योग्य सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उनकी स्मृति मे अक्टूबर माह मे “भरत तिवारी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट” आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतू ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

सारण:जानमाल की सुरक्षा एवं प्रदूषण के मद्देनजर अवैद्य पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर रहेगी रोक:जिलाधिकारी

rktvnews

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि स्टार्टअप्स के पोषण और प्रगति की निगरानी करने के लिए जल्दी से एक तंत्र विकसित करने की मांग की जा रही है

rktvnews

इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीणों क्षेत्र की नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये चलेगा अभियान।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का उद्घाटन किया।

rktvnews

वित्त वर्ष 2024-25 में जेम के माध्यम से 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा कवरेज मिला।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment