RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ध्यान योग केंद्र में योग शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )21 जून। स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन परिसर में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ध्यान योग केंद्र के बैनर तले योग शिविर सह योग पर एक परिचर्चा का आयोजन हुआ। डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के अधीन संचालित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जया जैन व संचालन नरेंद्र सिंह , सचिव ने किया।धन्यवाद ज्ञापित पप्पू सिंह पियनिया ने किया।
शिविर में योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य ने लगभग चार दर्जन महिलाओं ,पुरुषों एवं बच्चों को योग करा के उसके लाभ और हानि के महत्वों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कपालभाति, चालन क्रिया, तड़ासन,वृक्षासन, वृद् चक्रासन, भद्रासन,हस्तासन आदि योग किए गए।इस दौरान प्राकृतिक उपचार,एक्यूप्रेशर आदि पर भी चर्चाएं की गई।
कार्यक्रम में ममता मिश्रा,पूनम सिंह,प्राकृतिक चिकित्सक नन्द किशोर राम,नारद मुनि तिवारी,शिक्षक मुन्ना राय,पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र प्रसाद, सजला सिन्हा, मीरा केशरी,जितेंद्र सिंह,गोलू कुमार,शिक्षक संतोष कुमार सिंह,पत्रकार विजय सिंह आदि प्रमुख थे।

Related posts

कैबिनेट ने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:बिहार आइडिया फेस्टिवल पर महिला कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा, 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का वादा पूरा करे सरकार: कुणाल

rktvnews

मिशन ओलंपिक सेल ने उपकरण मरम्मत एवं उन्नयन के लिए ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन और प्रवीण जाधव के प्रस्तावों को स्वीकृति दी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

केवीआईसी के अध्यक्ष ने तमिलनाडु में केवीआई की विभिन्न गतिविधियों का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment