RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा (माले) के पूर्व राज्य सचिव कॉ. नंदकिशोर प्रसाद (जमुना जी) का निधन।

अंतिम यात्रा आरा के क्रांति पार्क से बक्सर गंगा घाट के लिए रवाना।

आरा में माले की भोजपुर जिला कमिटी समेत अनेक राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण विदायी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 जून।भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता, लंबे समय तक बिहार राज्य सचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य रहे कॉ. नंदकिशोर प्रसाद (जमुना जी) का 19 जून 2026 की रात्रि में पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वे 28 मई को हुए गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद इलाजरत थे. 9 अगस्त को वे 79 वर्ष के होने वाले थे. उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर फैल गई.

भाकपा (माले) की भोजपुर जिला कमिटी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार, मित्रों व शुभचिंतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

कॉ. नंदकिशोर प्रसाद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना से चलकर आरा के क्रांति पार्क पहुंचा जहां पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉ. स्वदेश भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल, धीरेन्द्र झा, अमर, मीना तिवारी, सांसद राजाराम सिंह एवं सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, जवाहर लाल सिंह व राजू यादव, विधायक अरुण सिंह व संदीप सौरभ, पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह, अजीत कुमार सिंह व शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमिटी सदस्य रमेश सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, सुधीर सिंह, विजय ओझा, इंदु सिंह, उपेंद्र भारती, अजय सिंह व सबीर कुमार, जिला कमिटी के वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद सिंह, मदन सिंह, नंदजी राम, जितेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, हरेंद्र सिंह, दसई राम व युवा नेता दिलराज प्रीतम, चंदन कुमार, निरंजन केसरी, विकास कुमार , जयशंकर प्रसाद, समेत अनेक सामाजिक संगठन के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पार्टी की वरिष्ठ नेता मीरा देवी, मनोहर सिंह व शिवसागर शर्मा समेत उनकी पत्नी कॉ. बिंदु सिन्हा, पुत्र सौरभ, पुत्री रोमी , दामाद नितिन पमनानी व भाई डॉ. बी.के. प्रसाद तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.
कॉमरेड नंदकिशोर प्रसाद की अंतिम यात्रा पटना से आरा होते हुए बक्सर पहुंची जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई.
भाकपा (माले) के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि कॉ. नंदकिशोर प्रसाद का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बिहार में भाकपा (माले) की संस्थापक पीढ़ी के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने कॉ. जौहर, कॉ. विनोद मिश्र और कॉ. रामनरेश राम जैसे पार्टी के अग्रणी नेताओं के साथ भोजपुर के किसान आंदोलन को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दलित-भूमिहीन बस्तियों में रहकर काम किया और पार्टी के विस्तार तथा जनआंदोलनों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया।
वर्ष 2006 में वे भाकपा (माले) के बिहार राज्य सचिव बने और 2012 तक इस पद पर रहे। उनके कार्यकाल में पार्टी ने अनेक महत्वपूर्ण जनसंघर्षों को आगे बढ़ाया तथा अपने जनाधार का विस्तार किया। पार्टी एवं समाज के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भाकपा (माले) उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है और उनके अधूरे कार्यों एवं संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराती है।

Related posts

श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया ।

rktvnews

लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज तो दी मगर उन्हें शिक्षा नहीं दिया ताकि बिहार के लोग जिंदगी भर उनका नारा लगाए और झंडा लेकर घूमे: प्रशांत किशोर

rktvnews

झारखंड:भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित, धरणीधर मंडल और शैलेंद्र मंडल पार्टी में हुए शामिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत उ0प्र० लोक सेवा आयोग द्वाराडिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक तथा कोषाधिकारी/लेखाधिकारीपद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

भोजपुर:उन्माद व उत्पात की ताकतों को रोकने के संकल्प के साथ का.हरी प्रसाद की 12वीं पूर्ण तिथि पर संकल्प सभा सम्पन्न।

rktvnews

11 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment