RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जून।बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत सिन्हा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुली गंगा घाट के समीप से 14.7 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब ढोने में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर ली गई।
थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महुली गंगा घाट के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मवीर प्रसाद (25 वर्ष), पिता- सीताराम चंद्र प्रसाद तथा राहुल कुमार (23 वर्ष), पिता- चंदेश्वर शाह, दोनों निवासी धोबहा बाजार, थाना धोबहा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 14.7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की तथा परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

भोपाल:पीएम जनमन योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें :राज्यपाल

rktvnews

बागपत:जनपद की छोटी एवं सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए संचालित होगा विशेष अभियान।

rktvnews

भोजपुर:गोवा नेशनल गेम्स में मुकेश कुमार तकनीकी पदाधिकारी (रेफरी ) नियुक्त।

rktvnews

विकसित भारत @2047 के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित स्वदेशी तकनीक से विकसित तीन प्रौद्योगिकियाँ उद्योगों को हस्तांतरित की गई।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि प्रथम समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामा प्रसाद सिंह का हुआ निध।

rktvnews

Leave a Comment