RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नई आशा की पहल पर महादलित टोले में 136 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।कोईलवर प्रखंड अंतर्गत गीधा पूर्वी महादलित टोले में शुक्रवार को सामाजिक संस्था “नई आशा” के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोईलवर के सहयोग से स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी बीर बहादुर पाठक ने किया। इन्होंने कहा कि नई आशा संस्था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए संस्थापक पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश के प्रयास से हो रहा है जो सराहनीय है।संस्था द्वारा संचालित “सिलाई सह पढ़ाई” कार्यक्रम बालिकाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना सामाजिक सशक्तिकरण की बुनियाद है। पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने शिविर में शामिल चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों से इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। ख डॉ. आजम खान की टीम द्वारा शिविर में 136 लोगों के शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन सहित अन्य रोगों जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में एनीमिया के मरीज पाए गए, जिन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान शांभवी के सहयोग से बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरित किए गए तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिनव कुमार, अंशु, अमन, कार्तिक, नीरज, विजय, दीप शंकर,मोहित, आयुष, निशा, विशाल, सचिन, शिवानी,शीतल मौर्य ,आयुष सहित विकास मित्र धरमु आदि थे ।कुंदन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

उज्जैन:युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने उमंग और उत्साह से किया मतदान।

rktvnews

गढ़वा :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उमरिया जिले की शान आदिवासी चित्रकार जोधइया बाई का निधन।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह उन्मूलन हेतु- वैश्विक अंतरधार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बॉक्सिंग प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित!30 बच्चे हुए चयनित।

rktvnews

52वें खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से: मंदिरों की नगरी में गुंजेंगे शास्त्रीय सुर।

rktvnews

Leave a Comment