RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने किया अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत संचालित शिविर का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)19 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को जामा प्रखंड अंतर्गत चिगल पहाड़ी पंचायत सचिवालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय नोनिहथवारी में आयोजित अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत संचालित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं आवेदकों से संवाद कर अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति को इससे वंचित नहीं रहने दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्ति से लेकर प्रमाण पत्र निर्गत करने तक की पूरी प्रक्रिया सरल एवं सुगम होनी चाहिए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिविर में अभिलेखों के संधारण, आवेदन पंजी, सत्यापन प्रक्रिया एवं आमजन के लिए की गई बैठने एवं पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

नितिन गडकरी ने खगोलीय इतिहास में भारत का शानदार अध्याय लिखने के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में पारम्परिक नृत्य (स्ट्रीटडांस) का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन!जीत का प्रमाण पत्र सदा हौसला बढ़ाते रहता है:प्रो मीना कुमारी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद स्थित जेतलपुर में नरनारायण शास्त्री प्रौद्योगिकी संस्थान (NSIT) का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:श्री भागवत कथा सप्ताह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्त कथा सुनकर भाव विह्वल होते रहे:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

राज्यपाल राजेन्‍द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना में एल20 सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment