RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: आरा व्यवहार न्यायालय के पेशकार अजय शंकर का 36वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )19 जून।भोजपुर व्यवहार न्यायालय, आरा के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है। वर्तमान में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी दीवानंद झा के न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत अजय शंकर, पुत्र सुधेश्वर भट्ट, निवासी बालबाँध का चयन 36वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता हेतु हुआ है।

अजय शंकर का चयन 10 मीटर एयर पिस्टल (NR) पुरुष वर् में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 25 जून 2026 तक पटना स्थित विक्रम एवं कल्याण बीघा में आयोजित की जाएगी।

भोजपुर जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा ने अजय शंकर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु न्यायाधीश द्वारा उन्हें विधि-सम्मत आवश्यक अवकाश भी स्वीकृत किया गया है, ताकि वे पूर्ण मनोयोग से तैयारी कर सकें।

अजय शंकर के प्रशिक्षक पीयूष कुमार, मनोज सिंह एवं रोहित सिंह को अपने शिष्य पर गर्व है। प्रशिक्षकों का मानना है कि अजय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण से इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे भोजपुर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
सम्पूर्ण न्यायालय परिवार ने अजय शंकर को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

भोजपुर:केवटिया गांव में छत पर छिपाकर रखी गई 44.64 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:28 नवंबर को ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का अंतिम दिन, नागरिकों से अपील है कि अपने नजदीकी शिविरों में शामिल होकर अवश्य लाभ उठाएं :उपायुक्त

rktvnews

नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन किया गया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बिहार को स्कूल चाहिए त्रिशूल नहीं , भाकपा-माले बाहुबली परंपरा पर नहीं जनबल पर भरोसा करती हैं:महबूब आलम

rktvnews

Leave a Comment