RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने शहीद दानिश आलम के माता-पिता को 21 लाख रु का चेक किया समर्पित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून। गुरुवार को भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड निवासी वायु अग्निवीर शहीद दानिश आलम के माता-पिता को 21 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर, अरुण शंकर प्रसाद तथा जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुलतानिया द्वारा शहीद के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री एवं जिलाधिकारी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद दानिश आलम के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने कहा कि शहीद दानिश आलम का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उनका त्याग एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन शहीद के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीद दानिश आलम को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related posts

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 13 अप्रैल को सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

YRF ने TIGER 3 के दूसरे ट्रैक रुआन का लिरिकल वर्जन किया जारी।

rktvnews

बाल श्रमिकों का सर्वोच्च हित हमारी प्राथमिकता:श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार

rktvnews

बिहार:भारतीय पुलिस सेवा के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण।

rktvnews

18 मई को हिंदू जागरण मंच ने मुफ्त में दिखाई “द केरला स्टोरी फिल्म”!राष्ट्रीयता एवं बेटियों को जागरूक करने पर आधारित है फिल्म:हिंदू जागरण मंच भोजपुर।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment