RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला को दिल की तेज धड़कन (PSVT) से मिली राहत,नजरअंदाज घातक : डा जायसवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अमित कुमार जायसवाल एवं डॉ. पॉपी बाला के संयुक्त प्रयास से एक महिला मरीज का दिल की धड़कन संबंधी गंभीर समस्या Paroxysmal Supraventricular Tachycardia (PSVT) का सफल एवं निःशुल्क उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार, मरीज लंबे समय से अचानक दिल की तेज धड़कन, घबराहट और बेचैनी की समस्या से परेशान थी। इस कारण उसके दैनिक जीवन और सामान्य गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। विशेषज्ञ जांच के बाद चिकित्सकों ने आधुनिक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी तकनीक का उपयोग करते हुए सफल उपचार किया और मरीज को इस समस्या से स्थायी राहत दिलाई।मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन व्यतीत कर रही है। मरीज एवं उसके परिजनों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि दिल की धड़कन की अनियमितता या अचानक तेज धड़कन की समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच, सही निदान और उचित उपचार से ऐसे मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि आधुनिक हृदय चिकित्सा तकनीकों की उपलब्धता से अब जटिल हृदय रोगों का उपचार भी प्रभावी ढंग से संभव हो गया है। यह सफल उपचार क्षेत्र के मरीजों के लिए उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Related posts

गढ़वा:राजस्व उप निरीक्षक गौरव आनंद के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान ,शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कार्रवाई, पुरानी मिठाइयां नष्ट करवाकर सैंपल लिए।

rktvnews

भोजपुर : एसबीआई शाहपुर ने चलाया जागरूकता अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में नित्य बढ़ रही महिलाओं एवं छात्राओं की भागीदारी।

rktvnews

Leave a Comment