RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला टास्क फोर्स (खाद्यापूर्ति) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च। गुरुवार को को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स (खाद्यापूर्ति) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं उससे संबंधित प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में जिले के 196 पैक्सों एवं 09 व्यापार मंडलों के माध्यम से अब तक कुल 205 किसानों से धान का संग्रहण किया जा चुका है। साथ ही सभी किसानों को सीएमआर के विरुद्ध क्रेडिट उपलब्ध करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 118592.159 मीट्रिक टन अधिप्राप्त धान के विरुद्ध 81449.09 मीट्रिक टन (2809 लॉट) समतुल्य सीएमआर तैयार किया गया है, जिसके आलोक में 29986 मीट्रिक टन (1034 लॉट) सीएमआर राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की जा चुकी है। यह कुल तैयार सीएमआर का लगभग 36.82 प्रतिशत है।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी किसानों को 48 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर को निर्देशित किया गया कि एफसीआई एवं सीडब्ल्यूसी के गोदामों में सीएमआर के सुचारू उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिप्राप्त धान के विरुद्ध तैयार सीएमआर का शीघ्र निष्पादन किया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता, भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, भोजपुर, शाखा प्रबंधक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, भोजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: माले ने मुफ्फसिल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत अभियान व नाव व्यवस्था की डीएम से मांग की।

rktvnews

चतरा:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने वी.के. मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने भाकपा-माले नेता कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंच श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर : महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को मनायेगा क्षत्रिय कल्याण संगठन।

rktvnews

Leave a Comment