RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पेयजल कंट्रोल रूम, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 जून।उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति दुमका अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल कंट्रोल रूम, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं, लघु जलापूर्ति योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान मसलिया प्रखंड में बंद पड़ी बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। यांत्रिक प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत पांच बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राक्कलन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजनाओं की मरम्मत के लिए राशि आवंटित की जा सके। बैठक में लघु जलापूर्ति योजनाओं की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गई। आरएमएस के माध्यम से योजनाओं की फंक्शनैलिटी जांची गई तथा बंद पड़ी योजनाओं को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द पुनः चालू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका को निर्देशित किया कि जरमुण्डी प्रखंड की शहरी जलापूर्ति योजना के हस्तांतरण हेतु नगर पंचायत बासुकीनाथ के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में पेयजलापूर्ति योजनाओं के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी सभी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

Related posts

भोजपुर: आज से सभी थानों में स्टेशन डायरी अब ऑनलाइन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी।

rktvnews

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

rktvnews

खैरागढ़:हरे-भरे कल का संदेश- “एक पेड़ मां के नाम 2.0” से खैरागढ़ में पर्यावरण का नया अध्याय।

rktvnews

15 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

ग्वालियर :नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त,अब तक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

rktvnews

Leave a Comment