RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जरूरतमंदों की सेवा में रक्त की अहम भूमिका : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून।पटना एयरपोर्ट पर आयोजक एसएन सिंह के नेतृत्व में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 16 सदस्यों ने रक्तदान कर सेवा का मिशाल प्रस्तुत किया।
रेडक्रॉस के डॉक्टर बीबी सिन्हा ने सभी रक्त दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इन्होंने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस ( 14 जून) को प्रतिवर्ष रक्तदाताओं का सम्मान,गोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन राज्य शाखा से लेकर बिहार की सभी जिला इकाईयों द्वारा संचालित होता है। संग्रहित रक्त से ही समाज के जरुरतमंद और पीड़ित मरीजों की सेवा की जाती है। इसलिए रक्त संग्रह का कार्य प्राथमिकता के आधार पर चलते रहता है।इस कार्य को सफल बनाने में डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, चिकित्सक डा सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, जगत नंदन ,अंशुल रंजन, प्रेम कुमार और नसीम की साकारात्मक भूमिका रही। रक्त संग्रह वाहन (बस) के माध्यम से रक्तदान हुआ।रक्तदान करने वालों में श्री सत्यानंद सिंह (एस एन सिंह), अर्चना झा, राहुल राज, ऋषभ कुमार, राकेश रोशन ,श्याम शाह, सुनील कुमार गुप्ता, त्र्यंबक पांडे ,शौकत ,आदित्य आशुतोष ,सलिल, विशाल कुमार ,रंजीत कुमार आदि रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में हजारीबाग रोड (सरिया) केशवारी स्टेशन के बीच L.C. No. 20BT पर ROB पहुँच पथ निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रदर्शनी से बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है : वी आनंद कुमार

rktvnews

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन ने गांधी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि,वृद्धों का किया सम्मान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment