RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :आइसा की बिहार राज्य स्तरीय कार्यशाला कल से आरा में होगी शुरू।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जून।छात्रसंगठन आइसा की बिहार राज्य स्तरीय कार्यशाला 17 जून से आरा में शुरू होगी। कार्यशाला का पहला दिन अम्बेडकर कल्याण छात्रावास नं.-1, मौलाबाग में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे दिन 18 जून को कार्यशाला का सत्र एस.बी. कॉलेज के सभागार में संपन्न होगा। दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला का समापन 18 जून को शहर में आयोजित “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ विशाल प्रतिरोध मार्च के जरिए होगा।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया की कार्यशाला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यशाला में भाग लेने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से आइसा के नेता और कार्यकर्ता आरा पहुंच रहे हैं।
दो दिवसीय कार्यशाला में मार्क्सवाद-लेनिनवाद, छात्र-युवा आंदोलन, बिहार में युवाओं की स्थिति, जाति और वर्ग के सवाल, शिक्षा, रोजगार तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आने वाले शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। आइसा ने कहा है कि शिक्षा और रोजगार के संकट, बढ़ती बेरोजगारी तथा सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों पर छात्र-युवाओं के बीच व्यापक चर्चा और संगठन निर्माण की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से इस राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ने मिसाल की कायम,6 वर्ष पहले किया निभाया अपना वादा,शहीद हेमराज की बेटी की शादी के रस्मों में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:161 किलो गांजा के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम, वीवीपैड मशीन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: होम गार्ड की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल।

rktvnews

Leave a Comment