RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने की जिला स्क्रीनिंग सह स्थापना समिति की समीक्षा बैठक: कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय कक्ष में जिला स्क्रीनिंग सह स्थापना समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के सेवा संबंधी विभिन्न लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्य रूप से वित्तीय उन्नयन (ACP / MACP), सेवा संपुष्टि (Service Confirmation), वरिष्ठता (Seniority) निर्धारण और कर्मियों की प्रोन्नति (Promotion) से जुड़े मामलों की प्रगति की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कर्मचारियों के हक और सेवा लाभ से जुड़े इन सभी मामलों को पूरी पारदर्शिता के साथ, नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। आगे उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मी या अधिकारी इन प्रक्रियाओं को बेवजह लटकाने या कार्य में शिथिलता बरतने का दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।इस बैठक में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और स्थापना शाखा के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी को ले राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी की विज्ञाप्ति,कहा सच्चाई से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की 17-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों आई0टी0आई0 एवं पोलिटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य तथा निजी कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ बैठक।

rktvnews

रामजन्मभूमि आन्दोलन के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रीराम भक्त स्व अशोक सिंघल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माणाधीन चक्षु अस्पताल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भगवान विष्णु के 16वें अवतार हैं भगवान परशुराम : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गया:होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment