RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नशामुक्त समाज के लिए देवघर जिला प्रशासन की बड़ी पहल: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त देवघर बनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध: उपायुक्त

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऑडियो-विजुअल एवं पंपलेट के माध्यमों से लोगों को सजग करेगा यह विशेष जागरूकता रथ।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 जून।जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से तैयार किए गए विशेष ‘जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रमुख शहरी क्षेत्रों, हाट-बाजारों, सुदूरवर्ती गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान के प्रति सचेत करेगा। इस दौरान रोहित सिन्हा, नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम, हीरा कुमार, अपर समाहर्ता, रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, कुलदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सागरी बराल सहायक नगर आयुक्त,रोहित कुमार विद्यार्थी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

युवा पीढ़ी को जागरूक और सचेत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता: उपायुक्त

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि मादक पदार्थों का बढ़ता दुरुपयोग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि यह हंसते-खेलते परिवारों को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारा उद्देश्य देवघर को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है। इसके लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई काफी नहीं है, बल्कि समाज के हर नागरिक, विशेषकर अभिभावकों और शिक्षकों को आगे आना होगा।” उपायुक्त ने पुलिस और आबकारी विभाग को नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने के कड़े निर्देश दिए। आगे उन्होंने कहा कि ये तीन जागरूकता रथ आने वाले दिनों में जिले की विभिन्न पंचायतों, हाट-बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर ऑडियो-विजुअल और प्रचार सामग्रियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही उपायुक्त ने आम जनमानस से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशीली गतिविधियों की सूचना तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को दें।

Related posts

पटना:आधुनिक समाज की विडंबनाओं को उद्घाटित करता है नाटक “आधी रात के बाद”

rktvnews

भोजपुर :जिंदा कारतूस एवं पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

वैशाली:डीएम के नेतृत्व में जिले में धान अधिप्राप्ति का 100% लक्ष्य हासिल, सभी मानकों पर पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन।

rktvnews

शाहपुर:सैंट्रो कार से 33 कार्टून शराब बरामद।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय परिसर में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 50 पेंशनभोगी कल्याण संघों और 16 बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment