RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनपदवासियों की सेवा कर, भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करते रहेंगे: डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।रमना पकड़ी रोड स्थित,आनंद हॉस्पिटल, आरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता, पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर, सह जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ )भाजपा, भोजपुर, डॉ के एन सिन्हा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे दुर्गा राज़, जिलाध्यक्ष ,भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि थे ई०धीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधान मंत्री,श्री नरेंद्र भाई मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री के पद पर 12 वर्षों की सेवा पूरी की और प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह कार्यकाल 4400 दिन से भी ज्यादा रहा। इस तरह श्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री नेहरू के कार्यकाल के रिकॉर्ड से भी आगे तक कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि अत्यंत विषम परिस्थिति में तमाम सक्रिय विपक्षों के रहते श्री मोदी ने अपने स्वर्णिम कार्यकाल को रिकार्ड समय में पूरा कर आगे बढ़ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर धीरेंद्र ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश का गौरव बढ़ा है और हर स्तर पर ,हर क्षेत्र में ,देश, नंबर एक पायदान पर उन्नति और प्रगति के क्षेत्र में कई देशों के साथ खड़ा है। कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें एवं सभी ने केक काटकर जश्न मनाया। सभी ने शपथ लिया कि हम तन, मन, धन से देशवासियों की सेवा कर, भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करते रहेंगे।
इस बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष ई.धीरेंद्र सिंह,अमरदीप कुमार जय, अजीत कुमार मिश्रा, विनय मिश्रा, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार ,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव नारायण यादव,हरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव,शशिकांत कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ किया संवाद।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्य भोजपाल की मासिक गोष्ठी का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर के लाल पियूष ने रोल बॉल में गोल्ड मेडल जीत देश स्तर पर किया राज्य सहित जिले का नाम रौशन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इसरो द्वारा विकसित लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में एक नए स्पेसपोर्ट की स्थापना को स्वीकृती दी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

उज्जैन : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित हुई जन-जागृति रैली।

rktvnews

Leave a Comment