
भोपाल /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)11 जून।मध्यप्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल तथा मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है।
कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार महेश केवट के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं बचा, जिसके परिणामस्वरूप वे भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी ने नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद तीनों भाजपा उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे। इस तरह मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें भाजपा के खाते में चली गईं।
