RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए सम्मान समारोह में लोजपा(आर) जिलाध्यक्ष ने किया श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का सम्मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।भोजपुर जिले के ललिपपुर, जगदीशपुर में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राजेश्वर पासवान अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
राजेश्वर पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन में नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी तथा चिराग पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन पर विश्वास जताते हुए समर्थन दिया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में एनडीए की सरकार बनी।
राजेश्वर पासवान ने कहा कि जगदीशपुर क्षेत्र में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सभी जाति एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर विकास कार्य कर रहे हैं।सभी नेताओं का सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष लेबर सेल प्रमोद पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीला शर्मा, मनोज पासवान, यादव रामसकल भोजपुरिया, विजय सिंह, सुरेंद्र आजाद, विनोद कुमार, ललन यादव, संजय पासवान, प्रकाश कुमार, राजेश कुशवाहा, दशरथ पासवान, शिवदुलार राम, संजय प्रसाद, निर्मल कुमार, संजू पासवान, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, आमोद प्रसाद अमर, धन लाल पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

भोजपुर: चरपोखरी के प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में लगाई गई सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन।

rktvnews

भोजपुर:शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर : दो जानवर चोर रंगेहाथ गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में महिला-केंद्रित सबसे बड़ी योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार के शहरीकरण को राष्ट्रीय मानक तक लाना प्राथमिकताः नितिन नवीन

rktvnews

Leave a Comment