RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलना चाहिए आयुष्मान बीमा योजना का लाभ:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर 02 जुलाई।आयुष्मान बीमा योजना का लाभ वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलनी चाहिए यह बातें सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरा में आयोजित बैठक में कहीं । सिंह ने बताया की रेलवे टिकट में मिलने वाली छूट केंद्र सरकार ने बंद कर दी है जिसके चलते वरिष्ठ नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।आयुष्मान बीमा योजना का लाभ वरिष्ठ नागरिकों को नहीं मिलने से आए दिन वरिष्ठ नागरिकों की मौत होती रही है ।सनद रहे कि देश में 10 करोड़ की संख्या वरिष्ठ नागरिकों की हो गई है जिसमें 3 करोड़ से अधिक वंचित शोषित एवं पीड़ित समाज के वरिष्ठ नागरिक हैं ,जिन्हें आयुष्मान बीमा योजना का लाभ अवश्य ही मिलना चाहिए ।बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री से अविलंब वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति रेलवे टिकट में छूट देने ,आयुष्मान बीमा योजना लागू करने ,बिहार के सभी जिलों में ओल्ड एज होम का निर्माण करने ,चलंत चिकित्सा का व्यवस्था इत्यादि माँगे हैं ।बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में पूर्व प्राचार्य डॉ पारसनाथ सिंह ,पूर्व प्रचार्या कमला कुमारी ,कंचन प्रभा , प्रोफ़ेसर दिवाकर पांडे , हीरा ओझा ,राघव प्रसाद सिंह ,बजरंगबली सिंह,रविंदर सिंह ,देवी दयाल राम ,अनंत प्रसाद श्रीवास्तव ,प्रभु नारायण सिंह , त्रिलोकी सिंह ,शंकर सिंह प्रमुख थे | अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की गई ,अगली बैठक 6 अगस्त को आरा में ही बुलाई गई है।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद! आरोपी फरार।

rktvnews

राजस्थान:महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना।

rktvnews

दरभंगा:14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

दरभंगा:अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्वाचित संसद सुदामा प्रसाद ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार,कृषि के विकास सहित रोजगार सृजन की कही बात।

rktvnews

राजस्थान:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में जल संसाधन विभाग को 16.50 करोड़ रुपए स्वीकृत।

rktvnews

Leave a Comment