RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति समय-सीमा में जागरूक बनाएं : अपर समाहर्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून। शारदीय खरीफ महाभियान-2026 के तहत आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला के अवसर पर अपर समाहर्ता, भोजपुर, शशि शेखर द्वारा किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों, एटीएम ,बीटीएम, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों एवं अन्य कृषि पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।जिसमें किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति जागरूक करें।बैठक में किसानों तक सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण तथा कृषि विभाग की विभिन्न सेवाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए किसान चौपालों को अधिक सशक्त एवं जनोपयोगी बनाने पर जोर दिया गया।
अपर समाहर्ता ने कहा कि किसान चौपाल ग्रामीण स्तर पर किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है।सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से किसान हित में फार्मर रजिस्ट्री कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

रेल थाना आरा ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद किया शराब।

rktvnews

सावधान! शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र, नियोजित शिक्षक करते हैं “धरना प्रदर्शन” तो होगी कार्रवाई।

rktvnews

महेंद्रगढ:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए जिला के ऐतिहासिक स्थल,वेव-2025 में हॉलीवुड- बॉलीवुड को लुभा रही यहां की फिल्म लोकेशन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, दिया समाधान का आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment