RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिशिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प मेंरिमोट के माध्यम से 3,420.60 करोड़ रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके तहत 1,475.17 करोड़ रुपये की 701 योजनाओं का लोकार्पण तथा1945.43 करोड़ रुपये की 393 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
आज के कार्यक्रम में बाँधों का उच्चीकरण, सुदृढीकरण एवं पक्कीकरण तथा स्लूईस गेट सेसंबंधित योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं में मधुबनी एवं दरभंगा जिले मेंकमला बलान बायाँ तटबंध एवं दायें तटबंध के 80 किलोमीटर की लंबाई में कूल 325.12 करोड़रुपये की लागत से बाँध का उच्चीकरण, सुदृढीकरण एवं पक्कीकरण का कार्य शामिल है। साथही समस्तीपुर जिले में बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-II(B) के तहत सिरनिया-फुहिया तटबंधके 70.793 किलोमीटर पर 38.26 करोड़ रुपये की लागत से 12 वेंट के एणटी पलड स्लूईस कानिर्माण कार्य एवं शिवहर जिले में बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-IV(A) के तहत ग्राम बेलवाके नजदीक 79.94 करोड़ रुपये की लागत से 50 हजार क्यूसेक के हेड रेगुलेटर का निर्माण कार्य शामिल है।
सिंचाई प्रक्षेत्र से संबंधित लोकार्पित होनेवाली योजनाओं के अंतर्गत नहरों के पुनस्थापन,लाईनिंग, आधुनिकीकरण, नहरों के सेवा पथ का पक्कीकरण एवं पम्प हाउस के निर्माण संबंधीकार्य हैं। इसके तहत बिहार के कई जिलों में हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम के तहत232.16 करोड़ रुपये की लागत से 687 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। नालन्दा जिलाअंतर्गत चण्डी प्रखण्ड में दयालपुर गाँव के पास 20 करोड रुपये की लागत से मुहाने नदी कोचिरैया नदी से जोड़ने का कार्य तथा गया जिला अंतर्गत बोधगया प्रखण्ड में 43.23 करोड़ रुपयेकी लागत से मुहाने नदी पर बतसपुर वीयर के साथ अपस्ट्रीम में हेड रेगुलेटर का निर्माण कार्यतथा मोराटाल पईन एवं इससे निकलने वाली वितरण प्रणालियों का पुर्नस्थापन एवं आधुनिकीकरणकार्य शामिल है।
9 अन्य योजनाओं के तहत रोहतास जिले में 255.12 करोड़ रूपये की लागत से सोन पश्चिमी संयोजक नहर का पुर्नस्थापन एवं लाईनिंग कार्य किया गया है। रोहतास जिले में 159.02 करोड़ रूपये की लागत से सोन पश्चमी समानान्तर संयोजक नहर का अवशेष कार्य तथा पुर्नस्थापन एवं सेवा पथ का मरम्मती कार्य किया गय है। नालन्दा जिले में 143.80 करोड़ रूपयेकी लागत से मुहाने नदी बहुद्देशीय मध्यम सिंचाई योजना का कार्य किया गया है। कैमूर जिले में56.53 करोड रूपये की लागत से से वितरण प्रणाली का जीर्णोद्धार कार्य पटना जिला अन्तर्गतमसौढ़ी प्रखण्ड में 4325 करोड़ रुपये की लागत से द ग्राम के निकट बेर्रा बैराज का निर्माण कार्य शामिल है। कैमूर जिले में 39.43 करोड़ रूपये की लागत से कर्मनाशा नदी पर जैतपुरा पंप नहर योजना का निर्माण कार्य, सिवान जिले में 17.16 करोड़ रूपये की लागत से छपरा शाखा नहर परसडक का निर्माण कार्य, सारण जिले में 9.64 करोड रूपये की लागत से चैनपुर वितरणी के सेवापथ पर पक्की सड़क निर्माण कार्य, सारण जिले में 10.31 करोड़ रूपये की लागत से नारायणपुरउप वितरणी के सेवा पथ पर पक्की सडक का निर्माण कार्य शामिल है।
बाढ़ प्रक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत नदियों को जोड़ने, तटबंधों केउच्चीकरण, सुदृढीकरण एवं सीढ़ी घाट निर्माण तथा कटाव निरोधक कार्य संबंधी योजनाएँ प्रारंभ की जा रही हैं। इसके अंतर्गत मधुबनी एवं दरभंगा जिले में कमला बलान बायाँ एवं दायाँ तटबंधके लगभग 71 किलोमीटर की लंबाई में 255.46 करोड रुपये की लागत से उच्चीकरण,सुद्ृढीकरण एवं पक्कीकरण कार्य, शिवहर जिले में पिपराही प्रखण्ड में 130.89 करोड़ रुपये कीलागत से बागमती बूढी गंडक नदी जोड योजना (बेलवाधार) के अंतर्गत बेलवा-मीनापुर लिंकचौनल का निर्माण कार्य, समस्तीपुर जिले में 120.96 करोड़ रुपये की लागत से बागमती शांतिधार-बूढ़ी गंडक लिंक योजना गोपालगंज, सिवान एवं सारण जिले में 69.89 करोड़ रुपये कीलागत से गंडक अकाली नाला (छाड़ी)-गंडकी-माही-गंगा नदी जोड़ योजना, राज्य के विभिन्नजिलों में 330.71 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ 2024 पूर्व कराये जाने वाले 75 कटाव निरोधककार्य शामिल है।
सिंचाई प्रक्षेत्र के अंतर्गत नहरों के पुनस्थापन, लाईनिंग, नहरों के सेवा पथों कापक्कीकरण, सिंचाई योजनाओं के पुनस्र्थापन संबंधी कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है।इसके तहत औरंगाबाद जिले में 235.25 करोड़ रुपये की लागत से सोन नहर प्रणाली अंतर्गत पूर्वी लिंक नहर का 10.20 किलोमीटर की लंबाई में पुनस्थापन एवं लाईनिंग कार्य शामिल है।साथ ही मुंगेर जिले में 145.43 करोड़ रुपये की लागत से डकरानाला पम्प नहर योजना कापुनर्निर्माण कार्य, कैमूर जिले में 51.41 करोड़ रुपये की लागत से कर्मनाशा लिंक नहर कालाईनिंग कार्य तथा मधुबनी जिले में बलवाघाट बैराज-सह-सिंचाई योजना के दाहिनी नहर परप्रथम फेज में 4.5 किलोमीटर की लंबाई में 16.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शामिलहै।
कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री कोहरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर आधारित एक लघुफिल्म की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर सिमरिया धाम एवं जल संसाधन विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद सहित अन्य वरीय अभियंताओं को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव शशांकशेखर सिन्हा, अभियंता प्रमुख (बाढ़) नंद कुमार झा, अभियंता प्रमुख (सिंचाई) पद्मकांत झासहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शुभारंभ: प्राचीन भारतीय समुद्री परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए जोड़कर बनाए जाने वाले पोत के निचले ढांचे के निर्माण का समारोह।

rktvnews

घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड।

rktvnews

होली और जुम्मे की नमाज़ पर होगी सौहार्द की परीक्षा।

rktvnews

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आक्षेप चिंतनीय:अध्यक्ष फूटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

आरा के महादेवा हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर महाआरती संपन्न। हनुमान चालीसा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के लिए चौथी योजना के रूप में केन्द्र द्वारा प्रायोजित एक नई योजना।

rktvnews

Leave a Comment