RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:खुशियों की दास्तां:जहां कभी थी पानी की चिंता,वहां है अब घर घर पानी की धार।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)09 जून।करकेली विकासखंड के ग्राम महरोई के निवासी शिवेंद्र यादव के परिवार के लिए जल जीवन मिशन किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ है। एक समय था जब परिवार को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूरस्थ स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। पानी की व्यवस्था में काफी समय और मेहनत लगती थी, जिससे अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती थी।
शिवेंद्र यादव बताते हैं कि जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। अब परिवार को घर बैठे नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल समय और श्रम की बचत हुई है, बल्कि दैनिक जीवन भी अधिक सुविधाजनक बन गया है।
उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलजनित बीमारियों की आशंका कम हुई है और बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष लाभ मिल रहा है।
शिवेंद्र यादव का मानना है कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का संकल्प साकार किया है।

Related posts

शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) ने पेश किया पिक्सल एज इंटरएक्टिव स्मार्टबोर्ड,वर्कस्पेसेस और क्लासरूम्स में कम्युनिकेशन को मिलेंगे नए आयाम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:30 अक्टूबर 23

rktvnews

केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करेगी तो राज्य सरकार कराएगी विकास कार्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 एवं खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन और रजिस् ट्रीकरण) विनियम, 2011 के अनुसूची IV में किये गए प्रावधान के अनुरूप भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से संबंधित प्रशिक्षण।

rktvnews

कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment