RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक; कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बरतने का सख्त निर्देश।

लाभुक चयन में गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर होगी सीधी कार्रवाई: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया
मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं जोड़ा बैल वितरण के कार्यों की प्रखंडवार हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 जून।समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत जोड़ा बैल वितरण, बकरा पालन, सुकर पालन, बॉयलर पालन और बतख पालन वितरण कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने धरातल पर चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति में तेजी लाने और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने दोनों प्रमुख योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों के चयन की प्रक्रिया की विस्तार से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभुकों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए और अत्यंत जरूरतमंद व योग्य लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि लाभुक चयन की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनियमितता, पक्षपात या भ्रष्टाचार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी प्रखंड से ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों और दोषी कर्मियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सभी प्रखंडो के बीएचओ व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया मुक्त पंचायत विषय पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान ,4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज।

rktvnews

Leave a Comment