RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर प्रमुख के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुँह गिरा! प्रखंड प्रमुख गीता देवी की कुर्सी बची! प्रमुख पद पर बरकरार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 मई। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी के विरुद्घ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुँह गिरा तथा खारिज हो गया। और इसी के साथ प्रखंड प्रमुख गीता देवी की कुर्सी बरकरार रह गई। शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और मतदान को लेकर जिला की वरीय उप समाहर्ता सुश्री हीना को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस एवं मतदान कराने हेतू विशेष बैठक की व्यवस्था शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे की गई थी। प्रखंड प्रमुख गीता देवी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव मे खारिज हो गया। इस विशेष बैठक मे पंचायत समिति सदस्यों की अनिवार्य संख्या नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वतः खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कम से कम 19 पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी जो इस विशेष बैठक मे पूरी नहीं हो सकी।

शाहपुर प्रखंड परिसर मे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पुलिस बल के साथ तैनात थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार

कार्यपालक पदाधिकारी, पंचायत समिति सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि सदन मे गीता देवी के अलावा कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं थे। प्रखंड के 28 सदस्यीय पंचायत समिति मे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 19 पंचायत समिति सदस्यों का होना जरूरी था। तभी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होती। लेकिन निधारित समय अवधि के दौरान गीता देवी के अलावा कोई सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। इसलिए प्रखंड प्रमुख गीता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया और गीता देवी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हो गईं। गीता देवी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय मे दायर केस के आलोक मे सर्वोच्च न्यायलय की डायरी संख्या 479161124 गीता देवी बनाम बिहार सरकार मे 10 मार्च 2026 को पारित आदेश के आलोक मे अविश्वास प्रस्ताव पर बहस एवं मतदान हेतू विशेष बैठक आयोजित किया गया था। विदित हो कि न्यायालय मे चल रहे मामले की अवधि काल मे विकास को लेकर सरकार की ओर से प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी को प्रखंड प्रमुख पद का कार्यभार दिया गया था।

प्रखंड प्रमुख गीता देवी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज। कुर्सी रही बरकरार। विजयी मुद्रा मे विजय का चिन्ह दिखाती प्रमुख गीता देवी व अन्य

जीत पर प्रसन्नता जताते हुए प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि यह जीत करजा पंचायत की नहीं बल्कि शाहपुर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि मुझे अपदस्थ करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोङा गया। ईश्वर ने मेरा साथ दिया और मेरी मदत की। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह ने कहा कि मुझे यकीन था कि एक न एक दिन भगवान मेरी मदद करेंगे। पूर्व उप प्रमुख संतोष पासवान ने कहा कि यह जीत तो पक्की थी।

शाहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पुलिस बल के साथ उपस्थित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार

सत्य परेशान होता है पर पराजित नहीं। हमलोगों की जीत हुई। जीत के बाद समर्थकों ने अबीर गुलाल उठाया और खुशी मे मिठाई बांटा। प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, पंचायत समिति सदस्य रमाशंकर तिवारी, कमलदेव तिवारी, सिविल दूबे, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील साह ने जीत को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर कङी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार महिला पुलिस समेत पुलिस बल के साथ तैनात थे।

Related posts

वैशाली:लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता।

rktvnews

वैशाली:गाँधी जी को वैशाली लाने वाले ज़िले के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे पं जय नन्दन झा : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा का जवाब दिया और यह बिल पारित हुए।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment