RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का निदेश।

पत्र निर्गत की तिथि से दो दिनों के अंदर सेवा पर वापस नहीं वालों के विरूद्ध होगी विधि-सम्मत कार्रवाई : उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)29 मई।उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा जिले में कार्यरत हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को दो दिनों के अंदर सेवा पर वापस आने का निदेश दिया गया है।

बताते चलें कि जिले में कार्यरत कतिपय मनरेगा कर्मी विगत माह मार्च, 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। चूंकि महात्मा गाँधी नरेगा योजना माँग आधारित योजना है एवं ग्रामीणों द्वारा काम की माँग के आधार पर 15 दिनों के अन्दर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होता है। ऐसी परिस्थिति में कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण मनरेगा योजना के क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण माह मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम मानव दिवस का सृजन किया जा सका है।

अतः उन्होंने प्राप्त विभागीय निदेश एवं उपर्युक्त वर्णित परिस्थिति में मनरेगा योजना की महत्ता तथा ग्रामीणों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराने के परिप्रेक्ष्य में जिला-गढ़वा अंतर्गत हड़ताल पर गए सभी मनरेगा कर्मियों को निर्गत आदेश की तिथि से दो दिनों के अंदर सेवा पर लौटने का निदेश दिया है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि यदि वे निर्धारित अवधि के अंदर सेवा पर वापस नहीं आते हैं, तो उनके विरूद्ध विधि-सम्मत यथोचित कर्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिहार:शहीद सिपाही अमिता बच्चन के आश्रितों को 25 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर:सेना दिवस परेड— राजस्थान की झांकी में राज्य की सदियों पुरानी वास्तुकला, पारंपरिक हस्तशिल्प, विश्व प्रसिद्ध लोक कलाओं की दिखी अनूठी झलक।

rktvnews

सुपौल:वीर लोरिक महोत्सव 2023 को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के जोरहाट में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment