RK TV News
खबरें
Breaking News

।उप विकास आयुक्त, देवघर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 मई।उप विकास आयुक्त, देवघर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना), निदेशक डीआरडीएस , परियोजना पदाधिकारी जिला ग्रामीण विकास शाखा देवघर,जिला समन्वयक एवं जिला प्रशिक्षण समन्वयक( PMAY-G) आदि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं के निर्धारित पैरामीटरों पर प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए सभी प्रखंडों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। साथ ही, गत बैठक में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अपेक्षित कार्य प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों को उप विकास आयुक्त द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य निष्पादन में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित आवास योजनाओं, यथा अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G), पीएम जनमन एवं बाबासाहेब अम्बेडकर आवास योजना आदि का निरिक्षण किया गया।
विशेष रूप से PMAY-G अंतर्गत लंबित Windowsill Level एवं आवास पूर्णता स्तर तथा अबुआ आवास योजना अंतर्गत लंबित Plinth Level, Lintel Level एवं आवास पूर्णता स्तर की गहन समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अगले एक सप्ताह के भीतर अधिकतम प्रगति सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति करें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी कार्य सुनिश्चित करें।

Related posts

भोजपुर:जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

चंदौली काव्य संगम का आयोजन।

rktvnews

हरियाणा:HPSC की PGT लेक्चरर भर्ती में ऑर्थो कोटे का फर्जीवाड़ा: क्या अब आयोग को मेडिकल बोर्ड गठित करना चाहिए?

rktvnews

तुम्हें देखा था अभी यहीं ठहाकों के बीच ,डॉ.शंकरदयाल सिंह का व्यक्तित्व विशाल बरगद की तरह था:अकेला

rktvnews

भोपाल:कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: राजद बड़हरा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment