RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:जनसुनवाई बनी जरूरतमंदों का सशक्त माध्यम, एक ही छत के नीचे मिल रहा सहारा

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 26 मई। इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी रही है। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की। प्रशासन की जनहितैषी एवं मानवीय कार्यशैली से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कलेक्टर शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में पहुंचे अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद के सदस्यों ने कलेक्टर  शिवम वर्मा का पगड़ी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष  सुधीर सेठी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के हित में निरंतर सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संस्था के सदस्य जनसुनवाई में पहुंचे। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने पर कलेक्टर  शिवम वर्मा को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया।
एक अन्य प्रकरण में  राजेश वेद अपनी बेटी काव्या वेद के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपनी बेटी की स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ थे। इस पर कलेक्टर  शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। सहायता मिलने के बाद  राजेश वेद ने कहा कि अब मेरी बेटी की शिक्षा का रास्ता फिर से खुल गया है।
इसी प्रकार जनसुनवाई में पहुंचीं  मीना बाई को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से वे अपना रोजगार संचालित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सहायता प्राप्त होने पर उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
एक अन्य प्रकरण में  विजय फांसे ने भी अपनी समस्या कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज के लिए आर्थिक तंगी होने के कारण उपचार प्रभावित हो रहा है और परिवार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने एवं आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्रशासन द्वारा समस्याओं के त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराए जाने से आमजन में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित सभी विभागीय अधिकारियों ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

Related posts

वैशाली:आगामी विधानसभा चुनाव–2025 की तैयारी: BICA सभागार, हाजीपुर में 359 सेक्टर पदाधिकारियों एवं 359 पुलिस सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

अभियान चलाकर सभी लंबित नीलाम पत्र वादों को निष्पादित करना सुनिश्चित किया जाय – समाहर्त्ता सारण

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:जिला शतरंज प्रतियोगिता में जॉ पॉल हाई स्कूल ओवरऑल विजेता, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय रनर-अप।

rktvnews

Leave a Comment