RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंदा, मौके पर मौत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई।भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना हाईवे पर इंदू तपेश्वर महिला कॉलेज के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एएसआई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है। वे भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी स्व. रामलायक सिंह के पुत्र थे। वर्तमान में वे स्पेशल ब्रांच, पटना में एएसआई पद पर कार्यरत थे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर लिया। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related posts

धमेंद्र प्रधान ने आईआईटी तिरुपति के चौथे और पांचवे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

बेतिया:13 जनवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मृत्यु पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्त की संवेदना

rktvnews

आरईसी पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में 1, 320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन को ऋण प्रदान करेगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर : एनडीए प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित! शाहपुर मे हुआ कार्यक्रम

rktvnews

Leave a Comment