RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:62.27 करोड़ रुपए के निवेश से IA बरियारपुर में स्थापित होगी आधुनिक PEB Fabrication इकाई।

Experia Prefaxo Pvt. Ltd. की परियोजना से 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार।

बिहार में औद्योगिक एवं विनिर्माण गतिविधियों को मिलेगी नई गति।

RKTV NEWS/पटना (बिहार )25 मई।बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति देते हुए औद्योगिक क्षेत्र बरियारपुर (IA Bariyarpur) में ₹62.27 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक PEB Fabrication Material निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। Experia Prefaxo Pvt. Ltd. द्वारा स्थापित की जाने वाली इस इकाई से राज्य में लगभग 400 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। यह परियोजना बिहार में औद्योगिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आधुनिक विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आईडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में Experia Prefaxo Pvt. Ltd. को IA बरियारपुर में 5 एकड़ भूमि पर PEB Fabrication Material निर्माण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।
प्रस्तावित परियोजना राज्य में औद्योगिक एवं निर्माण क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं के लिए कौशल आधारित रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही, बिहार में आधुनिक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को भी मजबूती मिलेगी।
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएँ बिहार के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि BIADA के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम प्रक्रियाएँ एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’-2023 आज से शुरू।

rktvnews

भोजपुर:श्रीराम जन्मोत्सव 6अप्रैल को, ऐतिहासिक निकलेगी शोभायात्रा यात्रा: महासचिव शंभू चौरसिया

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण।

rktvnews

शाहपुर मे बाइक चोरी की प्राथमिकी।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment