RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर उपचार के लिए आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक की शुरूआत।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 मई।आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली के विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग में 25 मई, 2026 को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एक रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सीलरेटर का शुभारंभ किया गया। यह उन्नत तकनीक आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करेगी और सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए उन्नत रेडियोथेरेपी तक पहुंच में सुधार करेगी। इससे अस्पताल में मरीजों की भारी संख्या के लिए आंतरिक उपचार क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह लीनियर एक्सेलेरेटर वॉल्यूमेट्रिक मॉड्युलेटेड आर्क थेरेपी, इंटेंसिटी-मॉड्यूलेटेड रेडिएशन थेरेपी, इमेज-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी, स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडिएशन थेरेपी और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी सहित आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों को प्रदान करने में सक्षम है। यह आसपास के सामान्य ऊतकों पर विकिरण के प्रभाव को कम करते हुए ट्यूमर कोशिकाओं तक सटीक विकिरण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे उपचार के बेहतर परिणाम और रोगी की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होती है।
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के अंतर्गत लीनियर एक्सेलेरेटर की खरीद, पहले के उपकरणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन पुरानी तकनीक आधारित उपकरणों का अब इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है। यह उपकरण एएफएमएस के अंतर्गत ऑन्कोलॉजी सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम है। एएफएमएस के अधीन अन्य ऑन्कोलॉजी केंद्रों का भी चरणबद्ध तरीके से उन्नयन किया जा रहा है।
इस अवसर पर डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन; आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ अभियान 23 के तहत प्रचार रथों को किया रवाना।

rktvnews

11 मार्च दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रोहतास: दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण गढ़वा समाहरणालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

मूर्खता के मंत्र से धूर्तता की साधना!

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार ने बालिका विद्यालयों में किया जागरूकता शिविर।

rktvnews

Leave a Comment