RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान,नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)24 मई।डी.ए.वी. स्कूल, बक्सर व फाउंडेशन स्कूल, बक्सर के प्रांगण में चल रहे 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल हेमंत कुमार बेलवाल के कुशल नेतृत्व में संचालित हो रहा है, जो की बहुत ही उल्लासपूर्ण रहा। आज का मुख्य आकर्षण नामामि गंगे एवं स्वच्छता अभियान रहा। आज अल्फा एवं ब्रवो कंपनी के कैडेटों द्वारा कैम्प कमाण्डेन्ट के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में गंगा रामरेखा घाट की सफाई की गई। तत्पश्चात् ब्रेवो कंपनी द्वारा नुक्कड नाटक जिसका शीर्षक ‘स्वच्छता अभियान’ था, प्रस्तुत किया गया। नुक्कड नाटक का मार्गदर्शन एन.सी.सी पदाधिकारी डा० अमृता सिंह व सुबेदार अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। कैडेटों द्वारा नुक्कड नाटक का अत्यंत मनोरम झलक प्रस्तुत किया गया। सभी कैडेटों ने अपने आस-पड़ोस, विद्यालयों व घरों की साफ-सफाई रखने की शपथ ली। अंत में कर्नल हेमंत कुमार बेलवाल के द्वारा पूरी टीम को बधाई दी गई और कैडेटों को स्वच्छता के महत्व पर गंभीरता से प्रकाश डाला और कैडेटो को स्वच्छता के लिय प्रोत्साहित किया अन्य कैडेट शिविर में ही गार्ड ऑफ ऑनर तथा फायरिंग का प्रैक्टिस किए।
अगले सत्र में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में कैडेटों को संबोधित किया। इसके अंतर्गत प्राथमिक उपचार जैसे चोट लगने पर, सॉप काटने पर हमें क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए तथा इन परिस्थितियों में हमें क्या करना चाहिए, इसके बारे में बहुत ही बढ़िया- ढंग से समझाने का प्रयास किया। हृदयाघात के समय सी.पी.आर देकर हम किसी की जान को कैसे बचा सकते है, इस के बारे मे संक्षिप्त ढंग से जानकारी दी और बताया की हमेशा हमलोगों को प्राथमिक उपचार की सामग्री जैसे-कॉटन, लोशन, बैंडेज तथा कैंची साथ लेकर चलना चाहिए, यह बात भी मेडिकल टीम द्वारा बताई गई। कैडेट सांसकृतिक कार्यक्रम, ड्रिल अभ्यास की तैयारी में जी-जान से लगे हुए है। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से रामतीर्थ, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार मुकेश राय, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह समेत सभी पी.आई स्टाफ व सिविल कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है।

Related posts

भोजपुर: वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार और देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण स्थापना दिवस:51 सालों में बेहतर और बेमिसाल बना है पश्चिम चम्पारण जिला : जिलाधिकारी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

बक्सर:रघुनाथपुर में ट्रेन दुर्घटना कहीं रेल पटरियों के रखरखाव की कमी के कारण तो नहीं?

rktvnews

चितौड़गढ़:प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा 10 मिनट में टंगवाए गए 250 परिण्डे।

rktvnews

Leave a Comment