RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करें जिला पदाधिकारी : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 मई।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आज अपने बयान में कहा है कि आरा अनुमंडल कार्यालय अन्तर्गत जन वितरण प्रणाली आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गया है तथा एडीएसओ कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि आरा के जन वितरण प्रणाली में सुधार की जरूरत है.आरा अनुमंडल में बबुरा विद्यालय का एक शिक्षक प्रतिनियुक्त है जो गैर कानूनी है प्रधान सचिव तथा हाई कोर्ट के अनुसार एक शिक्षक को कोई पदाधिकारी अपने नीजी कार्यालय के कार्य हेतु प्रतिनियुक्त नहीं कर सकते फिर भी यह शिक्षक अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्त है.
भाजपा के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार बेलगाम हो गया है.आरा शहर के सिंगही,बलबतरा,उजियार टोला,बिन्दटोली हो या आरा नगर का कोई भी मुहल्ला जन वितरण प्रणाली द्वारा उपभोक्ताओं को 5किलो की जगह 4किलो राशन मिलता है डिलरो से कहने पर बोलते हैं जहां जाना हो जाइए निरज सर से हम समझ लेंगे.
एडीएसओ कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है वहां दिन भर दलाल गडूर मार कर बैठ रहते हैं वहा का सीसी टीवी फुटेज देख कर समझ सकते है.
इन्होंने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि जांचों परांत नियम का पालन करते हुए भ्रष्ट निरज की प्रतिनियुक्त रद्द की जाय तथा आरा शहर सहित आरा प्रखंड के सभी उपभोक्ताओं तक सरकार द्वारा मिल रहे 5 किलो राशन उपलब्ध कराई जाए.तथा एडीएसओ कार्यालय को दलालों से मुक्त कराई जाय.
डिलर लोगों के लाइसेंस रिन्यूअल कराने में मोटी रकम की उगाही बंद की जाय.तथा बगैर सूचना के गरीबों के राशनकार्ड को निरस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

Related posts

देवघर:7.00 लाख भारतीय मेजर कार्प और ग्रास कार्प मत्स्य अंगुलिकाओ का किया गया संचयन।

rktvnews

भोजपुर:16-18 मई को लहेरिया सराय दरभंगा में होने वाले भाकपा-माले के राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु मतदान 15 अप्रैल को।

rktvnews

दैनिक सफाई मजदूर ने आरा नगर निगम के समक्ष दिया धरना!

rktvnews

पटना: सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजे गए निर्देशक सह अभिनेता “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ग्रुप कैप्टन अंकित राज सिंह (28175) फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (शौर्य) से सम्मानित किया।

rktvnews

नोएडा:मानव-समुदाय को अपने संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए : माँ विजया

rktvnews

Leave a Comment