RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में लर्निंग फेस्टिवल आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मई।आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी, भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में ज्ञानोत्सव ( लर्निंग फेस्टिवल) आयोजित किया गया।तीन दिनों तक कला गतिविधि शिविर में तकरीबन तैयार 150 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। अलग-अलग कला,लोक कला भोजपुरी कोहबर लेखन,पीडिया लेखन, मधुबनी पेंटिंग, मंजुषा पेंटिंग,टिकूली कला के साथ साथ हैंडीक्राफ्ट छात्राओं द्वारा सृजित किया गया था। कार्यक्रम समन्वयक व चित्र मूल्यांकन का कार्य अंग्रेजी शिक्षिका अर्पिता यादव, गृहविज्ञान शिक्षिका,पींकी कुमारी, अंग्रेजी शिक्षिका रविनंदनी, अंशिका कुमारी ने मिलकर सामुहिक रूप से किया।कला गैलरी का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की छात्राओं में रचनाधर्मिता और एक खास तरह का प्रभावी प्रतिभा है। विद्यालय प्रबंधन इस तरह का शैक्षणिक कलात्मक माहौल विद्यालय में हमेशा बरकरार रखेगा। कला गैलरी में 50 प्रोजेक्ट क्राफ्ट और 150 लोक और आधुनिक कला को एक साथ प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम का दुसरे कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुआ। वरिष्ठ संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने कला शिविर में समूह गीत और समूह नृत्य की तैयारियां करवाया था। छात्राओं ने काफी कसी हुई प्रस्तुति से आयोजन को और सारगर्भित और कलात्मक बना दिया। गीत संगीत नृत्य तीनों विधाओं में काफी सराहनीय प्रस्तुतियां छात्राओं द्वारा किया गया। मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल कुमारी, युवा शिक्षिका अंशिका कुमारी, गणित शिक्षक सुकेश कुमार ने कला गैलरी का अवलोकन करते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा सृजित चित्र अपने सहज भावना को लेकर काफी कलात्मक है। कला में मौलिक आत्मविश्वास साफ दिख रहा है जो कला गैलरी को शीर्ष बना रहा है। कार्यक्रम का विधिवत संचालन व संयोजित किया था चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने। अपने संचालन क्रम में कहा ज्ञानोत्सव लर्निंग फेस्टिवल छात्राओं में कला कौशल विकास के लिए हैं। हम जिस तरह का शैक्षणिक रचनात्मक समझ विकसित करना चाह रहे हैं,इस कला शिविर में दिख रहा है। कार्यक्रम को तकनीकी मजबूती दिए थे युवा शिक्षक सुभांशु शर्मा, निरज कुमार ने। पूरे आयोजन को एक सूत्र में बंधे रखने में कलात्मक सहयोग किया था शिक्षिका रिंकी कुमारी, शिक्षिका रविनंदनी, अर्पिता यादव, रिंकल कुमारी, अंशिका कुमारी ने। शिक्षिकाओं का वैचारिक और शैक्षणिक रचनात्मक सहयोग से यह आयोजन अपने मुल कला के साथ शीर्ष बन पाया। इस अवसर पर तकरीबन 25 छात्राओं को सम्मानित किया गया। नंदनी कुमारी,शीवानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, रागिनी कुमारी,किरण कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, सोनम कुमारी, अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी, सृष्टि कुमारी, रूचि कुमारी अति सुन्दर को अलग-अलग कला विधा में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने दिया। चर्चिल टैगोर मिना देवी के साथ इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सम्मानित सदस्य के साथ छात्रा शिक्षक अभिभावक सभी मिलकर आयोजन को सराहा।

Related posts

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ किया लॉन्च।

rktvnews

& पिक्चर्स पर ‘चुप’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ जबर्दस्त रोमांच और सनी देओल की एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस के लिए हो जाइए तैयार!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अब पीडीएस दुकानों से मिलेगा कुकिंग कोयला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी किया धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला का म्यूजिकल एल्बम

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

दुमका:संताल में संताल, पहाड़िया की घटी आबादी, भाजपा सरकार आने पर होगी जांच : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment