RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : दो जगह से 46 लीटर शराब बरामद! होरिल छपरा व रानीसागर से हुई बरामदगी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ होरिल छपरा और रानीसागर गाँव मे छापामारी कर 46.6 लीटर शराब बरामद किया। होरिल छपरा गाँव मे छापामारी के दौरान पुलिस बल ने धर्मेंद्र चौधरी को 24 लीटर देशी शराब के साथ दबोच लिया। इस संबंध मे शाहपुर थाना मे कांड संख्या 132/26 दर्ज कर पुलिस ने धर्मेंद्र चौधरी को जेल भेज दिया। वह होरिल छपरा गाँव के श्रवण चौधरी का पुत्र बताया जाता है। वहीं पुलिस बल ने रानीसागर गाँव के वार्ड संख्या 3 से 22.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस को देख अभियुक्त फरार हो गया। इस संबंध में शाहपुर थाना मे वीर बहादुर पासवान के विरुद्ध शाहपुर थाना मे कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया है। वीर बहादुर पासवान रानीसागर के मोहन पासवान का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने उक्त शराब को जप्त कर लिया है।

Related posts

राजस्थान:बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थियों को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ पौधारोपण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 24

rktvnews

देश में 2029-30 तक 1.5 बिलियन टन कोयला उत्पादन की संभावना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment