RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 मई।आज 21 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने शिरकत की सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । डाक्टर श्रीधर तिवारी ने अपने सम्बोधन कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा PM बने। उनके शासनकाल में भारत में कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर का क्रांति हुआ और C-DOT की स्थापना कराई। दूरसंचार क्रांति हुआ MTNL बनाई, PCO बूथ लगवाए। गांव-गांव टेलीफोन पहुंचाने की शुरुआत की। कहा जाता था एक कॉल से देश में कहीं भी जुड़े। उन्होंने हीं रेलवे कम्प्यूटरी करण रेल टिकट रिजर्वेशन को कंप्यूटराइज्ड किया 73 वां संविधान संशोधन कर गांवों को सत्ता देने के लिए पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिलाने का बिल लाए, जो बाद में 1992 में पास हुआ। उन्होंने हीं वोट का अधिकार में संशोधन कर युवाओं को सशक्त करने के लिए मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 साल किया। 1986 में ग्रामीण प्रतिभाशाली बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय शुरू किए जो आज पुरे देश में 650+ स्कूल हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड” से प्राइमरी स्कूलों में सुधार कर, IGNOU को मजबूत किया उन्होंने आर्थिक और प्रशासनिक सुधार कर उद्योगों के लिए लाइसेंस नवीनीकरण की शुरुआत की। जवाहर रोजगार योजना के तहत 1989 में ग्रामीण बेरोजगारी दूर करने के शुरूआत की। सेवा क्षेत्रों में विज्ञान-तकनीक मिशन शुरू किए पेयजल, टीकाकरण, साक्षरता आदि पर विशेष ध्यान दिया । 1986 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लाए। गंगा एक्शन प्लान शुरू किया। महिलाओं के लिए पंचायतों में 33% आरक्षण का व्यस्था किया उन्होंने कहा था कि 21 वीं सदी में भारत को तकनीक से लैस आधुनिक देश बनाना है।
इसीलिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। वर्तमान केन्द्र सरकार गांधी नेहरू परिवार पर इसलिए हमले करते हैं कि देश के नौजवानो को गुमराह कर इस सच्चाई से दूर रखा जाएं। आज हम सभी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उनके द्वारा किए गए विकासोन्मुखी कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है और जिला के नौजवानो को अपने विचार धारा में शामिल कराकर संगठन सृजन के माध्यम से अधिक से अधिक जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में पुर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा अशोक यादव श्याम नन्दन ओझा घनश्याम उपाध्याय अरुण कुमार सिंह शशि कांत तिवारी दिलिप पांडेय आशुतोष कुमार सिंह युवा जिलाध्यक्ष डाक्टर भानु प्रताप सिंह रजि अहमद साकेत तिवारी अभिषेक तिवारी शक्ति सिंह मनन आशुतोष ठाकुर अमित मिश्रा प्रशांत ओझा लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न राघवेन्द्र धारी सिंह सुरेन्द्र रविदास आशुतोष कुमार सिंह चितरंजन मुन्ना डाक्टर भीम तिवारी एस पी राय अखिलेश प्रसाद संतोष कुमार दिपनारायण चौधरी मदन मोहन तिवारी श्रीभगवान वर्मा विकास कुमार तिवारी गोवर्धन सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Cyara ने एंटरप्राइज़ AI कस्टमर एक्सपीरियंस लीडरशिप का विस्तार करने के लिए सुशील कुमार को सीईओ नियुक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सरकार समिति भोजपुर की मार्च 2024 तिमाही की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ता शिकायत पर न्यू पलासिया क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई।

rktvnews

रामगढ़:जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:कृषि में नवाचार को अपनाने से खुलेंगे समृद्धि के द्वार : डा. विकाश सिंह

rktvnews

Leave a Comment