RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)20 मई।उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत स्टार्टअप बिहार पहल को और सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पर्सनल इंटरैक्शन सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. विद्या नंद सिंह, निदेशक – हथकरघा एवं रेशम निदेशालय; अमन समीर, निदेशक – MSME एवं खाद्य प्रसंस्करण; तथा मुकुल कुमार गुप्ता, निदेशक – उद्योग ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर योग्य आवेदकों, सेकेंड ट्रांच तथा पोस्ट-सीड श्रेणी के स्टार्टअप्स ने अपने स्केलेबल, व्यवहारिक एवं नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया। स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुत विचारों में तकनीक, कृषि, विनिर्माण, सेवा एवं सामाजिक नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाधान शामिल रहे।
सत्र के दौरान निदेशकों द्वारा स्टार्टअप्स के बिजनेस मॉडल, वित्तीय व्यवहार्यता, रोजगार सृजन क्षमता तथा राज्य में उनके संभावित प्रभाव का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। साथ ही उद्यमियों को अपने विचारों को और प्रभावी एवं बाजारोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
यह पहल बिहार में नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजनकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related posts

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधियों को उचित स्थान मिले : जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी

rktvnews

व्यंग्य:एक माफ़ी का सवाल है, बाबा🤪

rktvnews

रामगढ़: राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने किया रामगढ़ जिले का भ्रमण, ट्रॉमा सेंटर व जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

ग्रीष्मावकाश में समर कैंप कार्यशाला आयोजित ।

rktvnews

बागपत:शासन के निर्देशों के तहत ठंड से बचाव के लिए सक्रिय प्रशासन: जिलाधिकारी ने किया रात्रि में निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment