RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 मई।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पेयजल समस्या एवं जेल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई।
उपायुक्त ने केंद्रीय कारा घाघीडीह में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारा परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी हर स्तर पर मजबूत बनाए रखना आवश्यक है।
बैठक में जेल परिसरों की निगरानी व्यवस्था, वॉच टावरों की सक्रियता, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कारा सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सतत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा, कारा परिसरों में अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि जेल प्रबंधन प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।
बैठक में रूरल एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, डीटीओ, एसडीओ धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, डीएसपी मुख्यालय, कारा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से खूंटी लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पक्ष में मतदान करे जनता: सूर्यभान सिंह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सीएसआर प्राधिकार समिति की बैठक की गई।

rktvnews

पटना : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सहाय सदन मे पुष्पांजलि सभा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम पोर्टल पर माइन ओपनिंग परमिशन मॉड्यूल लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment