RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ी है : अधिवक्ता टी एन ठाकुर

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई के पदाधिकारी और आजीवन सदस्य पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता रेड क्रॉस सोसाइटी में उपस्थित हुए। इनके साथ दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता शिवम कुमार तथा उनके साथ भास्कर ठाकुर भी उपस्थित हुए । इन लोगों ने ब्लड बैंक की गतिविधियों को देखा और प्रभावित होकर रक्तदान करने का निर्णय लिया। श्री शिवम कुमार ने अपना रक्तदान करते हुए बताया कि आज मुझे अति प्रसन्नता हो रही है कि जिला स्तर पर लोग यहां आकर रक्तदान कर रहे हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। मैं तो सभी युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि आप सभी बेधड़क साल में एक बार रक्तदान अपने जन्मदिन या माता-पिता के नाम पर रक्तदान आवश्यक करें ताकि हर मरीज की जरूरत को पूरा किया जा सके और अधिक से अधिक ज्ञान बचाया जा सके। यह सच्ची पीड़ित मानवता की सेवा होगी।इस मौके पर सचिव डा विभा कुमारी, पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिंहा पूर्व वाइस चेयरमैन डा निर्मल कुमार सिंह , भाष्कर ठाकुर एडवोकेट तारकेश्वर ठाकुर सदस्य शमशाद प्रेम आदि उपस्थित रहे और शिवम कुमार को बधाई और आभार व्यक्त किया।

Related posts

देहरादून:लोक भवन में राज्यपाल से भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात।

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह।

rktvnews

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में नादिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 परियोजनाओं के विस्तार के लिए 553.12 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी।

rktvnews

गुरुवार को देर रात तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड दो हाईवा को किया गया जप्त।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड न्यायाधीश संघ के “वार्षिक सम्मेलन “में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment