RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:औद्योगिक विकास को गति देने हेतु मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)18 मई।उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभाग के क्रियात्मक कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंत्री ने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय एवं उद्योग अनुकूल वातावरण को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेशकों के लिए बेहतर औद्योगिक वातावरण तैयार करने तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

संजय कुमार ने ‘प्रेरणा कार्यक्रम’ के ‘प्रथम पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह’ को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:महिला संवाद कार्यक्रम के तहत नारायणपुर में भूमि भी ओ की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment