RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार ने LEADS 2025 फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि।

“Fast Mover” से “High Performers” श्रेणी में पहुंचा बिहार।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)16 मई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में बिहार ने औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा जारी LEADS (Logistics Ease Across Different States) 2025 फ्रेमवर्क में “High Performers” श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
बिहार की यह प्रगति राज्य के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम, औद्योगिक अवसंरचना, निवेश अनुकूल वातावरण तथा Ease of Doing Business को मजबूत करने की दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
विशेष रूप से उल्लेखनीय यह है कि बिहार ने “Fast Mover” श्रेणी से आगे बढ़ते हुए अब “High Performers” की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है। यह केवल रैंकिंग में सुधार नहीं, बल्कि राज्य की दूरदर्शी सोच, प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और भविष्य उन्मुख विकास मॉडल का प्रतीक है।
उद्योग विभाग की  मंत्री  श्रेयसी सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक सुधारों के माध्यम से राज्य को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। यह उपलब्धि बिहार की बढ़ती क्षमता, बेहतर नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के एमडी कुंदन कुमार ने कहा कि LEADS 2025 में “High Performers” श्रेणी में शामिल होना बिहार के लिए गर्व का विषय है। विभाग द्वारा लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, निवेश सुविधा, औद्योगिक कनेक्टिविटी और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।
बिहार सरकार राज्य में निवेश, उद्योग एवं लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाते हुए “विकसित बिहार” के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

Related posts

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव आज। कई मोहल्ले में धूमधाम से हो रही है पूजा।

rktvnews

भारत की भावी पीढ़ी को खोखला बना रहा धर्म के आधार पर बढ़ता भेदभाव।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को राजस्थान जाएंगे! बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री 9 नवंबर को देहरादून का दौरा करेंगे

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के 26 वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू एवं जूनियर डिवीजन में वाईएमसीसी विजयी।

rktvnews

Leave a Comment