RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संतुलित उर्वरक से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि,और लागत में कमी होती है : डॉ. नीरज कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आरा में सहकारी बिक्री केंद्र प्रभारियों एवं किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने खेती में नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ती है, लागत घटती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने समितियों को खाद का समय पर उठाव सुनिश्चित करने एवं पीओएस मशीन के माध्यम से नियमित बिक्री करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर केवीके, आरा की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शोभा रानी ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैव उर्वरकों के उपयोग तथा उनके पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी। वहीं इफको बिहार के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, ड्रोन तकनीक द्वारा छिड़काव, मृदा परीक्षण एवं वैकल्पिक उर्वरकों के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. सच्चिदानंद सिंह एवं डॉ. ए.के. मौर्या ने जैविक खेती एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दौरान इफको बिहार के प्रबंधक राजीव लोचन, इफको भोजपुर के क्षेत्र प्रतिनिधि शिशिर कुमार सिंह तथा बिस्कोमॉन आरओ भोजपुर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

“डेटा की दलाली और ऋण की रेलमपेल : निजी बैंकों का नया लोकतंत्र”

rktvnews

सवर्ण आबादी का लगभग 25% गरीबी में कर रहा जीवन यापन!

rktvnews

विज्ञान-आधारित कहानियों का रेडियो के माध्यम से कैसे प्रसार किया जाए’ विषय पर सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गरीबों की जमीन की मांग को लेकर माले के नेतृत्व में प्रदर्शन।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी।

rktvnews

Leave a Comment