RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बचपन बचाओ, भविष्य संवारो” अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।भोजपुर जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ दिशा एक प्रयास द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ता गांव-गांव, टोला-मोहल्लों, स्कूलों और समुदायों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ताकि बच्चों की पढ़ाई और स्वस्थ ठीक रहे। संस्था द्वारा सामुदायिक बैठक, जनसंवाद एवं जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देकर कानूनी रूप से जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बाल विवाह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की समस्या है और इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।इस अभियान में संस्था के कार्यकर्ता राजेश कुमार राय, रजत कुमार, बिरेंद्र सिंह, संजीत कुमार सिंह, रंजू कुमारी एवं अखिलेश कुमार यादव सहित कई ग्रामीण और युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने लोगों से बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए आगे आने की अपील की।

Related posts

सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जिले में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगे चलंत लोक अदालत! ऑन द स्पॉट मामले का होगा निपटारा।

rktvnews

वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत एकजुट है; स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान देना जरूरी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

25 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

ABVP आरा द्वारा विभिन्न कॉलेजों में छात्रों की सहायता के लिए लगाया MAY I HELP YOU काउंटर ।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

Leave a Comment