RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एमएलसी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत, बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला जनादेश: भाकपा–माले

भाकपा–माले ने सोनू राय समेत भोजपुर–बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय से विधान परिषद चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला मजबूत जनादेश करार देते हुए भाकपा–माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा है कि यह आने वाले समय में जनता की संघर्षशील जुझारू एकता का संकेत है. लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनाधिकारों पर पटना-दिल्ली की सरकारों के जारी हमलों के खिलाफ संघर्ष को इस जीत से बल मिलेगा.

भाकपा–माले ने इस जीत के लिए सोनू राय समेत भोजपुर–बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और इस जीत के राजनीतिक संदेश को व्यापक दायरे में ले जाने की अपील की है. भाकपा–माले ने कहा है कि एक तरफ जहां भाजपा की मोदी सरकार तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करती जा रही है वहीं चुनावी तिकड़मों, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और विभाजनकारी राजनीति के बल पर चुनावों को हड़पती चली गई है. ऐसे में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा बड़ी सामाजिक–राजनीतिक गोलबंदी के बल पर ही की जाएगी. इस जीत से भोजपुर समेत पूरे शाहाबाद में इस मुहिम को ऊर्जा मिलेगी.

Related posts

भोजपुर: नरही चांदी में भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

स्टार्टअप्स के बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा” का लक्ष्य नवोन्मेषण और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का किया गया अंतिम संस्कार।

rktvnews

भोजपुर:आरा जिला स्कूल के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग, मुख्य सचिव को भेजा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:बच्चों में पाठ्य सामग्री तथा विधवा और बुजुर्गों में कंबल वितरित!संकल्प का नहीं है कोई विकल्प:ऋषिकेश पाठक

rktvnews

Leave a Comment