RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्शी विकास द्वारा संगीत सेवा का पच्चीसवां वर्ष यादगार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 मई।पटना के प्रेमचंद रंगशाला में भोजपुर के सुविख्यात कथक नर्तक गुरु बक्शी विकास के सांगीतिक सांगीतिक शानदार पच्चीस वर्षों की सक्रियता एवं संगीत सेवा के लिए एवरीडेज अनसंग हीरोज अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के निर्देशन में शुरू हुए इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले गुरु विकास बिहार के पहले कथक नर्तक हैं। बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं पूर्व मुख्य मंत्री सह बिहार सरकार के वर्तमान कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरु बक्शी विकास को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने समाज में संगीत के क्षेत्र में आदर्श स्थापित करने की सराहना की। गुरु बक्शी विकास के संगीत सेवा एवं कथक नृत्य की यात्रा ने 25 वर्षों का सफर तय कर लिया है जिस कारण इन्हे पूरे देश से सम्मनित करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। गुरु विकास इस उपल्बधि को प्राप्त करने वाले बिहार के सबसे युवा कलाकार है। इन पच्चीस वर्षों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नृत्य की उच्च स्तरीय एवं रोजगार परक शिक्षा देना, समाज में शास्त्रीय संगीत के प्रचार प्रसार के लिए अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन समेत ढाई सौ से भी अधिक संगीत के छोटे बड़े आयोजन करना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में कथक प्रस्तुत करना, नृत्य के सैकड़ों बंदिशों की रचना, नृत्य नाटिका का संगीत एवं नृत्य निर्देशन व बक्सर गौरव गान की रचना समेत कई प्रेरक गीत का निर्देशन गुरु विकास को महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70वें जंमदिवस के मंच से विकास की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण शब्दों से गिनाया गया। इस उपलब्धि पर गुरु विकास ने कहा कि गुरु कृपा के कारण ही पच्चीस वर्षों की मेरी सांगीतिक यात्रा लाजवाब रही लेकिन अंतिम सांस तक संगीत सेवा करते रहना ही सही मायने में मेरी उपलब्धि होगी। गुरु विकास ने कहा कि मैं मशहुर कलाकार नही लाजवाब और यादगार होना चाहता हूँ। गुरु विकास की इस उपलब्धि पर देश विदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार, भारतीय राजनीतिज्ञ, साहित्यकार समेत प्रबुद्धजनों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-जिला अपर दंडाधिकारी नवादा ने आंतरिक राजस्व संसाधन की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए।

rktvnews

दफादार चौकीदार पंचायत जिला भोजपुर 3 अप्रैल को समाहरणालय भोजपुर के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन ।

rktvnews

दरभंगा:स्थानांतरित तीन वरीय उप समाहर्त्ता को दी गई विदाई।

rktvnews

फर्जी तरीके से निगम की जमीन को बेचने और गरीबों को उजाड़ने के मामले में माले का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी भोजपुर से मिला।

rktvnews

भोजपुर:कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment