RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

“पिथौरागढ़ किताब कौतिक” में आएंगे प्रतिष्ठित लेखक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 30 जून।आगामी 4, 5 और 6 जुलाई को जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे “पिथौरागढ़ किताब कौतिक” में शामिल होने के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से लेखक और साहित्यप्रेमी पिथौरागढ़ आ रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक विप्लव भट्ट ने बताया कि विभिन्न साहित्यिक चर्चाओं में हिस्सा लेने के लिए डॉ. शेखर पाठक, प्रो. उमा भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया, हल्द्वानी से लेखक अशोक पांडे, प्रयागराज से वरिष्ठ कवि हरीश चंद्र पांडे, आलोचक श्रीप्रकाश मिश्रा और उमेश पंत सहित कई अन्य लोगों की सहमति मिल चुकी है। 4 जुलाई को शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों के साथ अतिथियों की बातचीत रखी गई है। युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित डॉ. संजय उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए वैज्ञानिक शोध पर अपने अनुभव छात्रों के साथ रखेंगे। कला के क्षेत्र से कुसुम पांडे, वन्यजीव विशेषज्ञ राजेश भट्ट भी स्कूलों में विद्यार्थियों से बात करेंगे। मुख्य आयोजन 5 और 6 जुलाई को भाटकोट रोड स्थित नगरपालिका बारातघर में होगा, जिसमें स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक हजारों किताबें देख और खरीद सकेंगे। इस दौरान खगोलविज्ञान, पर्यटन, विज्ञान कोना, दीवार पत्रिका, कला प्रदर्शनी और विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी। जिलाधिकारी रीना जोशी के मार्गदर्शन में आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। कार्यक्रम के संयोजक हेम पंत ने सभी साहित्यप्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: लखनऊ:मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का शुभारम्भ किया।

rktvnews

दुष्यंत स्मृति समारोह!“दुष्यंत आवाम को आवाज देने के उपक्रम में ग़ज़लकार हो गए, उन्होंने ग़ज़लकार होने के लिए ग़ज़ल नहीं लिखीं:डॉ. विजय बहादुर सिंह

rktvnews

संघ के सौ वर्षों में छवि और हकीकत के बीच अंतर का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण”: नितिन गडकरी

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ ने मासिक बैठक सहित विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम किया आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment