RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)06 मई।आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों से बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु Good समेरिटन (नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन के उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व से आम लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक विनय रंजन तिवारी आदि कर्मी उपस्थित थें।

Related posts

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

भोजपुर:महराजा कॉलेज में महिला समानता दिवस पर “दस्तक” का मंचन।

rktvnews

वैशाली: मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : आंगनबाड़ी संघ शाहपुर की अध्यक्ष बनी गीता पांडे!

rktvnews

सीसीआई ने गोदरेज समूह के भीतर विभिन्न संस्थाओं के हितों, कानूनी स्वामित्व और प्रबंधन के पुनर्गठन को मंजूरी दी।

rktvnews

जयपुर: राज्यपाल ने सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment