RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव को ले प्रेक्षक ने किया मतगणना केंद्र एवं वज्रगृह का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।आज बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन के निमित्त माननीय प्रेक्षक राजीव रौशन (भा.प्र.से.) द्वारा राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा स्थित मतगणना केंद्र एवं वज्रगृह का निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षक ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप मतगणना हॉल एवं वज्रगृह को ससमय तैयार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, नोडल पदाधिकारी वज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग-सह-वरीय कोषागार पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर तथा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा उपस्थित थे।

Related posts

मौजूदा श्रमिक असंतोष के निहितार्थ : मई दिवस पर विशेष आलेख

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे के अवसर पर दया और करुणा के मूल्यों को रेखांकित किया।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाहा ने नशामुक्ति केंद्रों की जाँच के दिये निर्देश।

rktvnews

बलिया:रावण वध और भरत मिलाप का मंचन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

निराधार घोषणाओं पर ताली बजाती जनता-निराला

rktvnews

Leave a Comment