RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:गिद्धौर बना चतरा का “मॉडल सोलर गांव”, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 मई।जिले में स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन, चतरा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत “मॉडल सोलर गांव” के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है।
इस संबंध में समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चयन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। जिला स्तरीय समिति द्वारा चिन्हित गांवों के मध्य प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना के विस्तृत आकलन के उपरांत ग्राम गिद्धौर (प्रखंड – गिद्धौर) को चतरा जिले का “मॉडल सोलर गांव” चयनित किया गया है।

इस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 10 गांवों को उम्मीदवार के रूप में शामिल किया गया था, जिनमें जोरी कलां (हंटरगंज), इटखोरी (इटखोरी), गिद्धौर एवं दुआरी (गिद्धौर), एडला (सिमरिया), सराढू, टंडवा एवं रहम (टंडवा), तथा तनराव एवं घोरीघाट (प्रतापपुर) शामिल थे। सभी गांवों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर चयन प्रक्रिया संचालित की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, चयन के दौरान सभी गांवों में उपलब्ध सौर ऊर्जा अवसंरचनाओं का सूक्ष्म एवं तुलनात्मक विश्लेषण किया गया। इस क्रम में ग्राम गिद्धौर अन्य गांवों की तुलना में अग्रणी पाया गया, जहां रूफटॉप सोलर संयंत्र, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर सिंचाई पंप जैसी विभिन्न सौर परियोजनाओं का व्यापक क्रियान्वयन हुआ है।

विश्लेषण में यह भी पाया गया कि ग्राम गिद्धौर में कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता सर्वाधिक है, जिसके आधार पर इसे “मॉडल सोलर गांव” के रूप में चयनित किया गया।

यह चयन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है, जिसके तहत ऐसे गांव को प्राथमिकता दी जाती है जहां सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी प्रयास किए गए हों।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर गांव की परिकल्पना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करना है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला प्रशासन द्वारा चयनित ग्राम गिद्धौर को अब एक आदर्श सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं का विस्तार, अधिक से अधिक घरों एवं सार्वजनिक स्थलों को सौर ऊर्जा से जोड़ना तथा जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि स्वच्छ ऊर्जा का व्यापक प्रसार सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि गिद्धौर “मॉडल सोलर गांव” के रूप में विकसित होकर न केवल चतरा जिले, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा तथा स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 जुलाई 24

rktvnews

विशेष बच्चों में’जीवन-यापन-योग्यता’और सामाजिक सरोकार विकसित करना बड़ी चुनौती!तीन दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण-कार्यशाला के उद्घाटन पर विशेषज्ञों ने किए विचार-मंथन।

rktvnews

भोजपुर: प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार को 13 सूत्री मांगों के साथ मिलेंगे आइसा आरवाईए के नेता ,मुलाकात नहीं होने पर करेंगे विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

युवक की करंट लगने से मौत परिजनों संग देर रात तक सदर अस्पताल में डटे रहे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बी.एस. डीएवी. में दीपावली, गोधन व छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

rktvnews

भारत ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पहली डिजिटल खतरा रिपोर्ट 2024 लॉन्च की।

rktvnews

Leave a Comment